Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार: मां की मौत, बेटा...

पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार: मां की मौत, बेटा सहित 3 अन्य घायल

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारत-पाक नियंत्रण रेखा के समीप सटे सीमावर्ती क्षेत्र के रिहायशी गांवों को निशाना बनाए हुए लगातार मोर्टार दाग रहा है।

Advertisements

पाकिस्तान सोमवार 1 अप्रैल सुबह से ही ताबड़तोड़ गोले दाग रहा था। सोमवार की रात को की गई गोलाबारी में मां शाहजत बी की मौत हो गई जबकि उनका बेटा इरफान अहमद पुत्र मोहम्मद युकूब निवासी बलनोई घायल हो गया। इसके अलावा 3 अन्य चन्ना बी, तस्वीर अख्तर व यासमीन अख्तर पुत्री अब्दुल अजीज यह सभी गांव नार मनकोट के निवासी हैं भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी जिला अस्पताल राजौरी लाया गया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों में काफी दहशत बनी हुई है व उन्होंने सरकार से पक्के बंकर जल्द बनाने की मांग की है जबकि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रिहायशी मकानों में भी काफी नुकसान हुआ है, लोगों ने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन किया है।

प्रशासन ने 5 किलोमीटर तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here