Monday, October 19, 2026
Home Latest मेहनत व लग्न से खेलों में भी अच्छा भविष्य बनाया जा सकता...

मेहनत व लग्न से खेलों में भी अच्छा भविष्य बनाया जा सकता है: मेजर अमित सरीन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए जा रहे अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज होशियारपुर व मानसा के बीच खेले गए मैच में मुख्यतिथि एस.डी.एम होशियारपुर मेजर अमित सरीन ने खिलाडिय़ों के परिचय लेकर खेल की शुरूआत करवाई।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज खिलाडिय़ों का पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा भविष्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी मेहनत व लग्न से खेलों में आगे जाकर पंजाब व देश के लिए खेलत हुए अपना अच्छा मुकाम पा सकते हैं। उन्होंने मैच की शुरूआत करवाकर दोनों टीमों के खिलाड़ीयों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एच.डी.सी.ए के प्रधान दलजीत खेला व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here