Monday, November 2, 2026
Home Crime 11 बोतल अवैध शराब सहित गांव उलाहा का करनैल काबू

11 बोतल अवैध शराब सहित गांव उलाहा का करनैल काबू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। स्पैशल ब्रांच पुलिस टीम ने 11 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान करनैल सिंह पुत्र सुरेश चंद निवासी गांव उलाहा थाना हाजीपुर जिला होशियारपुर के रुप में हुई है।

Advertisements

स्पैशल पुलिस पार्टी से ए.एस.आई. विपिन कुमार, कुलवंत सिंह, हैड कांस्टेबल जसविंदर कुमार, अमरजीत सिंह ने आरोपी को काबू कर थाना हजीपुर पुलिस के हवाले कर दिया। हाजीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साईज एक्ट अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here