Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur विरोध से पता चलती है कमियां, दूर करने से जीवन में आता...

विरोध से पता चलती है कमियां, दूर करने से जीवन में आता है आनंद: माता सुदीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी के नेतृत्व में दिल्ली में सादे ढंग से सामूहिक शादियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत के विभिन्न राज्यों व विदेश से आए जोड़ों के सामूहिक रुप से सादा विवाह किए गए। इस मौके पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने नए जोड़ों के लिए सामूहिक रुप में निरंकारी लावें करवाकर आर्शीवाद देते हुए फरमाया कि सभी ने ग्रहस्थ जीवन में रहते हुए एक दूसरे का आदर सत्कार करते हुए प्यार से रहना है।

Advertisements

उन्होंने शिक्षा दी कि परिवार में रहते हुए अगर किसी की कही हुई बात अच्छी नहीं लगती तो उसका विरोध करने की बजाए सत्यवचन कहकर मान लिया जाए तो जीवन सहज व सुंदर ढंग से व्यतीत किया जा सकता है। उन्होंने आर्शीवाद दिया कि आप सभी को दुनियावी सुख तो मिलते ही है पर आपने इन सुखों के साथ-साथ सेवा, सिमरन, सत्संग को प्राथमिकता देते हुए प्रभु परमात्मा के आदेश अनुसार जीवन व्यतीत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here