Monday, October 26, 2026
Home Education विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल बैंचा टांडा प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों में खाना बनाने का शौक पैदा करने के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल डायरेक्टर जी.एस. मुल्तानी व नीरु मुल्तानी ने बताया कि प्रतियोगिता दौरान छठी क्लास के विद्यार्थियों ने अध्यापक नवदीप कौर की देखरेख में रोजी डिलाइट, ओरियो पुडिंग, सविस रोल, ब्रैड केक, फ्रूट पेराफेट जैसे व्यंजन तैयार कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

Advertisements

इन मुकाबलों में सुखमनप्रीत कौर, अर्बनजोत कौर, पल्लवप्रीत कौर, तरन्नुमजीत कौर, साहिल, जतिन तकियार, गुरशरण सिंह, पुष्परीत सिंह, तरनजीत सिंह, अनमोल सिंह तथा गुरलाल सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुकाबले दौरान अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल डायरेक्टर जी.एस. मुल्तानी व नीरु मुल्तानी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए एक्टीविटी का अपना एक अलग महत्व होता है। इस दौरान कोआर्डिनेटर मिस सिमरन, नवदीप कौर, मनदीप कौर, राजविंदर कौर, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, नवदीप कौर, जसप्रीत कौर व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here