जावेद अख्तर एवं प्रकाश राव ने कन्हैया के हक में किया चुनावी प्रचार

बछवाड़ा/बेगुसराय (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश कुमार। वाम मतदाताओं का गढ़ माने जाने वाले बछवाड़ा में कन्हैया ने वोट बैंक बरकरार रखने हेतु प्रचार के अंतिम दिन अपना सारा जोर लगा दिया। प्रचार के अंतिम दिन सिने स्टार जावेद अख्तर एवं प्रकाश राव ने चुनावी सभा सम्बोधित किया। इस दौरान श्री अख्तर ने कहा कि मतदाताओं को समझना चाहिए की वो ना तो किसी मुस्लिम प्रत्याशी ना किसी हिंदु प्रत्याशी को वोट दे रहे है, बल्कि वो इस देश के लिए वोट कर रहा है जो एक स्वच्छ समाज का निर्माण करेगा।

Advertisements

उक्त बाते बेगूसराय लोकसभा चुनाव के दौरान बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में सी.पी.आई. के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संगीतकार जावेद अख्तर ने कहा। उन्होंने कहा कि आज हिंदोस्तान में कुल 543 सीट है लेकिन देश के सबसे महत्वपूर्ण सीट बेगूसराय बन गया है। इस सीट पर कन्हैया, गिरिराज, तनवीर हसन तीन उम्मीदवार जोर-शोर से अपनी किस्मत अजमा रहे है। आज देश कि निगाहें बेगूसराय की ओर देख रहा है। यही सीट देश का नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल से नही हूं, हम एक राइटर है आज सांप्रदायिक ताकतो के खिलाफ अगर कोई आवाज उठाएगा तो वो है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव। उन्होंने कहा कि आज आर.एस.एस. के लोग वंदे मातरम कहते है।

जिस समय अंग्रेजों का शासन था उस समय वन्दे मातरम कहने वाला कोई नही था। इन लोगो के साथ आजादी के कोई हीरो नही थे, इसीलिए आज आर.एस.एस. व भाजपा मिलकर काग्रेंस के सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कन्हैया पर देश के टुकड़े करने का आरोप लगा रहे है। जबकि जाति, धर्म के नाम पर भाजपा देश के टुकड़े-टुकड़े करने का काम कर रहा है। भाजपा की सरकार ने दस हजार करोड़ शोषित, किसान, मजदूर, नौजवान के पैसे पुंजीपत्तियों को देने का काम किया है। आज देश के एक प्रतिशत लोगो के पास देश की 71 प्रतिशत संपत्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा शबाना आजमी को नाचने वाली कहते है जबकि ये एक सांसद है और मुंबई में 70 हजार लोगो को अवास दिलाने का काम किया है।

देश के लेखक, कवि, कलाकर, फनकार अभिन्न अंग है। इन्हें हमेशा सम्मान करना चाहिए। हमारा हिंदुस्तान है, हमारा हिन्दुस्तान रहेगा। वही सभा को संबोधित करते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री की जरुरत है न कि चौकीदार की। चौकीदार तो दस से पंद्रह हजार रुपये में मिल जाता है। फिर अरबो रुपये चुनाव में खर्च कर चौकीदार चुनने की क्या जरुरत है। हमें देश में हमारे लिए लडऩे वाला सांसद चाहिए। चुंकी आम लोगो के पैसे से ही सांसद को मानदेह व पैंशन दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर हम किसी प्रतिनिधि को गाली देते है तो हम अपने आप को गाली देते है चुंकी उस प्रतिनिधि का चुनाव हम स्वयं अपना वोट देकर बनाते है। आज कन्हैया बेगुसराय का नेता नही बल्की देश स्तर का नेता बन चुका है।

उन्होंने कहा कि बेगुसराय का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। वहीं चुनावी सभा को लेकर कड़ी धूप में कार्यकर्ताओं ने बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से समर्थक लाल झंडा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोहिया मैदान में पहुंचा। सभा के दौरान पूर्व संसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, भगवान प्रसाद सिंह, डा. अभय कुमार सिंह, नूतन आनंद, देव आनंद, पूर्व विधायक अवधेश राय, रामोद कुंवर, उमेश कुंवर कवि, अरुण कुमार मित्र, राम नरेश चौधरी, हरेराम महतो, जगदीश पोद्धार, रामराय आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here