Thursday, October 29, 2026
Home Politics बोलियां डालकर व प्रभात फेरी निकाल दिया मतदान करने का संदेश

बोलियां डालकर व प्रभात फेरी निकाल दिया मतदान करने का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन व नायब तहसीलदार मंदीप सिंह के नेतृत्व में होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौहाल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर 19 मई को हर हाल में मतदान करने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रिंसीपल इंदिरा रानी, स्वीप नोडल अधिकारी चंद्र प्रकाश सैनी, लैक्चरार संदीप सूद, वीरेंद्र पटवारी ने कहा कि मतदान करना हम सबका फर्ज है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मतदान के द्वारा हम किसी भी सरकार का गठन कर सकते है। जो लोग शराब आदि लेकर वोट के अधिकार को प्रयोग करते है उनको ऐसा करने से रोकना होगा। जो दल मादक पदार्थ बांटते है उन्हें किसी भी हाल में ऐसा नही करने देना चाहिए तथा इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों के पास करनी चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने अलग-अलग बोलियां डालकर लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रभात फेरी चौहाल, सलेरन तथा जे.सी.टी. इलाके से गुजरी।

इस मौके पर सुनीता, पुलकिता, कर्मजीत कौर, नवनीत कौर, परमजीत कौर, रितु वर्मा, दलजीत कौर, लैक्चरार निर्मला देवी, पूनम विर्दी, शशिबाला, आकाशदीप कौर चौहाल, कंवलदीप कौर, लवजिंदर सिंह, रजनीश डडवाल, मनजिंदर कौर, राजीव कुमार, बलवीर कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, अवतार सिंह तथा 043 होशियारपुर की स्वीप टीम भी उपस्थित थी। इस मौके पर नायब तहसीलदार मंदीप सिंह ने प्रिंसीपल इंदिरा रानी तथा चौहाल स्कूल के स्टाफ का आभार व्यक्त करते कहा कि सारा कार्यक्रम स्कूल शुरु होने से पहले किया गया तांिक बच्चों की पढ़ाई का समय प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here