Thursday, October 29, 2026
Home Politics कांग्रेसी नीतियों को डोर-टू-डोर पहुंचाएंगी महिला कार्यकर्ता: तरनजीत सेठी

कांग्रेसी नीतियों को डोर-टू-डोर पहुंचाएंगी महिला कार्यकर्ता: तरनजीत सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी में जिला प्रधान तरनजीत कौर सेठी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के अधिकारियों, ब्लाक प्रधान और वर्करों की बैठक हुई। यह बैठक कांग्रेस लोकसभा होशियारपुर हलके से उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के समर्थन में महिला कांग्रेस को लामबंद करने के लिए की गई।

Advertisements

जिसमें पंजाब कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा, लोकसभा उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल शामिल हुए और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। डा. राज ने महिला कांग्रेस को अवगत करवाया कि मोदी सरकार द्वारा जी.एस.टी. और नोटबंदी के द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को करारी चोट पहुंचाई गई है। डा. नंदा ने कहा कि हर एक महिला कांग्रेस वर्कर वार्डों में गांव में अपनी टीम बनाकर प्रचार करे।

श्रीमति सेठी ने कहा कि महिला कांग्रेस डोर-टू-जोर जाकर प्रचार करे और दिन-रात एक कर कांग्रेस की जीत प्राप्त करे। बैठक में शामिल हुई महिला वर्कर दलविंदर कौर, सरोज, बलदीप, दीप भट्ठी, हरजीत कौर, रविंदर कौर, रंजना, रीना ढिल्लों, अमरजीत सैनी, कृष्णा सैनी, सुनीता मिन्हास, पूजा खुल्लर, परमजीत, गुरबचन कौर, कैलाश रानी, सुमन तलवाड़, हरभजन पुरी, नीलम, नवनीत, बबीता, सुनीता, राज रानी, शकुंतला, सुमन, बलविंदर कौर, दलबीर कौर, रजनी, रजनी ठाकुर, संतोष चौधरी, अमरजीत खोसला, अरुण भट्ठी, उषा बेदी, सतवीर कौर, जीवन शर्मा, रजनीश टंडन सहित महिला कांग्रेस के वर्कर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here