Tuesday, October 6, 2026
Home Crime 12 किलो चूरा पोस्त सहित मानसा का हरबंस व जरनैल गिरफ्तार

12 किलो चूरा पोस्त सहित मानसा का हरबंस व जरनैल गिरफ्तार

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस द्वारा रड़ा मोड़ नज़दीक एक ट्रक में 12 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाप्रभारी टांडा इं. हरगुरदेव सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ दसूहा के इंचार्ज एस.आई गगनदीप सिंह के नेतृत्व में टीम की ओर से हरबंस लाल उर्फ काला पुत्र अर्जन सिंह तथा क्लीनर गुरजंट सिंह पुत्र जरनैल सिंह दोनों निवासी रीऊंद कलां, मानसा को रोक कर शक के आधार पर तलाशी ली। जिसपर उन्होंने बोरी में से 12 किलो चूरा पोस्त बरामद कर पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर के अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here