
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सी.बी.एस.ई. 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में वुडलैंड ओवरसीज स्कूल के 65 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक तथा 18 बच्चों ने 95 फीसदी अंक से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम एक बार फिर बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। वुडलैंड के तरनजोत सिंह डैरी ने 97.6 अंक अधिक प्राप्त कर पहला स्थान, नीमरप्रीत ने 97.2 दूसरा तथा प्रियल ने 96.8 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। बच्चों ने अपने इस उत्तम परिणाम का श्रेय अपने अभिभावकों, अध्यापक वर्ग तथा स्कूल की डीन डा. सिमरनजीत कौर को दिया जिनके मार्गदर्शन से ही वे एकाग्रचितता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को भेद पाए। स्कूल की डीन ने भी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए खुशी जाहिर की और बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत की जीत की बधाई दी और बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया गया।
स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी मनदीप सिंह गिल ने बच्चों की हौंसला अफजाई करते हुए उनको उन्नति के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद दिया और अभिभावकों को बच्चों के श्रेष्ठ परिणाम के लिए मुबारकबाद दी। अभिभावकों ने भी बधाई का पात्र बनते हुए कहा कि वुडलैंड स्कूल से उनके बच्चों को हर स्थान पर प्रेरणा मिलती है और शिक्षा तथा कला क्षेत्र की सारी सुविधाएं मिली है जो एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूलों में मिलती है। इसी के साथ ही उन्होंने स्कूल प्रशासन और अध्यापकों को बधाई दी और स्कूल ने यह जीत बच्चों के साथ उत्सव की तरह मनाई।











