
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। दयानन्द पब्लिक हाई स्कूल हरियाना का दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के मुख्याध्यापक अवतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल 10 वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत करके बेहतरीन प्रदर्शन करके स्कूल, अध्यापकों व माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।

स्कूल की छात्रा कमलप्रीत कौर ने 612, किरनदीप ने 602 व जसप्रीत सिंह ने 580 अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकानाएं दी।











