Wednesday, October 7, 2026
Home Latest व्यापारी व स्वर्णकार वर्ग डा. राज के साथ: पार्षद धीर

व्यापारी व स्वर्णकार वर्ग डा. राज के साथ: पार्षद धीर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर हल्के से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज के पक्ष में महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार सैल पार्षद सुदर्शन धीर की अगुवाई में एडवोकेट संदीप कैहड़ प्रधान टैक्सीएशन बार एसोसिएशन के निवास स्थान पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में व्यापारी वर्ग और स्वर्णकार वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया तथा हल्के में डा. राज व केन्द्र में कांग्रेस सरकार लाने के बारे चर्चा की गई। इस दौरान पार्षद धीर ने कहा कि जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है प्रत्येक व्यक्ति का मानो अस्तित्व ही मिट गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा पहले नोटबंदी फिर जी.एस.टी जैसी लोकमारू नीतियों से मोदी सरकार ने गरीबों के पक्ष में फैसला न लेते हुए हमेशा अमीरों तथा चोरों को बचाने के लिए ही फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि आज जी.एस.टी की वजह से बड़े व्यपारियों को तो खास फर्क नहीं पड़ रहा परंतु जो छोटे व्यापारी हैं उन्हें इस जी.एस.टी नीति से बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के आते ही किसानों, लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों से निजात, शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के रूझान को बढ़ाना तथा खेलों में उत्साहित करना एक सराहनीय कदम है लेकिन अगर केन्द्र में भी कांग्रेस सरकार हो तो व्यपारियों को जो केन्द्र की सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है उससे निजात मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि अब मोदी मोदी बहुत हो गया तथा प्रत्येक नागरिक आज जाग गया है वह सब जानते हैं कि जितने भी विकास के काम हुए हैं वह कांग्रेस सरकार की ही बदौलत हुए थे परंतु जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है उसकी नीतियों के कारण लोगों को सिवाए परेशानी के और कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार ने अब डा. राज जैसा मेहनती नेता हमारी झोली में डाला है जिसपर हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उन्हें जिताकर संसद में भेजें ताकि हम व्यपारियों की समस्या की आवाज डा. राज के जरिए संसद तक पहुंचे तथा परेशानी से निजात पाने के लिए उनके द्वारा संभव कार्य किए जाए।

इस दौरान पूनीत युवा स्वर्णकार चेयरमैन तथा मिंटू कोशल प्रधान युवा स्वर्णकार आल इंडिया कांग्रेस कमेटी कोआर्डिनेटर एल.डी., एम.आर.सी भी मौजूद थए जिन्होंने डा. राज के पक्ष में अपना समर्थन देते हुए उन्हें जीत दर्ज करवाने में विश्वास जताया। इस अवसर पर प्रधान राजा वर्मा, राकेश वर्मा, आर.के रम्मा, एस.के कोशल, रोहित वर्मा, पंकज , साबी पहलवान, अश्विनि कुमार, राकेश कपूर, मोन्टूजीत, रिंकू, योगेशधीर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here