Friday, October 30, 2026
Home Latest होशियारपुर में कैप्टन व राहुल की होगी ऐतिहासिक रैली: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर में कैप्टन व राहुल की होगी ऐतिहासिक रैली: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। होशियारपुर जिले में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली होगी कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई 2019 को रोशन ग्राउंड होशियारपुर में लोकसभा हलका होशियारपुर के कांग्रेस प्रत्याशी डा. राज कुमार के पक्ष में होने वाली यह रैली चुनाव मुहिम के लिए अक नींव पत्थर साबित होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस प्रधान बनने के बाद यह होशियारपुर में उनकी पहली आमद होगी तथा कांग्रेसी नेताओं व वर्करों में उनके आगमन को लेकर अथाह उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि इस रैली में हल्का होशियारपुर के अधीन पड़ते सभी विधानसभा हल्कों के विधायक, लाल सिंह, चेयरमैन मंडी बोर्ड, रवीन ठुकराल आदि भी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने हल्का वासियों को अपील की कि वह बड़ी सं2या में इस रैली में शामिल होकर इस एतिहासिक रैली का हिस्सा बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here