कांग्रेस ने महिलाओं को आगे बढऩे के मौके किए है प्रदान: तरनजीत सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। लोकसभा हल्का होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार डा. राज कुमार के हक में चुनाव प्रचार दौरान जि़ला महिला कांग्रेस की प्रधान तरनजीत कौर सेठी ने अपने साथियों सहित गांव हारटा व बजवाड़ा में लोगों को कांग्रेस की नीतियों बारे अवगत करवाया। इस मौके पर उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से न्याय योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले पैसे महिलाओं के खातों में डालना एक प्रशंसानीय है। तरनजीत कौर सेठी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से महिलाएं के लिए 33 प्रतिशत आरंक्षण का प्रावधान देना बहुत बड़ी बात है।

Advertisements

इस के साथ महिलाओं को उनका बनता सम्मान और हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में सोचते हुए जो किसान अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ होंगे, उनके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज नहीं होगा और खेती किसानी के साथ जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए अलग से किसान बजट पेश किया जायेगा। सेठी ने कहा कि देश का भविष्य नौजवान को नशों और सामाजिक बुराईयों से दूर रखने के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से नई योजनाएँ लाईं जा रही हैं।

जिसमें युवा इसका लाभ लेकर अपना रोजग़ार खोल सकता है। उन्होंने कहा कि इस लिए हल्के के सर्वपक्षीय विकास के लिए डा. राज को जिताना हमारा फर्ज है। जिससे डा. राज संसद पहुंच कर हलके विकास के लिए विशेष फंड और योजनाएँ लाने। इस मौके पर लोगों ने भारी समर्थन दिया। लोगों ने कहा कि वह डा. राज कुमार के साथ हैं और उनकी जीत यकीनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here