Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir हाई-वे पर मिली संदिग्ध वस्तु, यातायात बंद, सुरक्षा बल मौके पर, जांच...

हाई-वे पर मिली संदिग्ध वस्तु, यातायात बंद, सुरक्षा बल मौके पर, जांच जारी

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-राजौरी हाई-वे पर संदिग्ध वस्तु मिलने उपरांत सुरक्षा बलों ने हाई-वे को यातायात के लिए बंद कर दिया है और नजदीकी थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Advertisements

जानकारी अनुसार आज सोमवार 27 मई को सुबह जम्मू-राजौरी 144-ए, नैशनल हाई-वे पर कल्लार चौक के समीप कोई संदिग्ध वस्तु मिलने उपरांत हाई-वे को बंद कर दिया। सुरक्षा बलों द्वारा संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने तक यातायात पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल एवं पुलिस फोर्स मौजूद है और संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय किए जाने की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा था। सुरक्षा बलों द्वारा जांच पूरी होने उपरांत संदिग्ध वस्तु को निष्क्रिय किया गया। जिसके बाद यातायात खोला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here