Tuesday, October 27, 2026
Home Education विक्टोरिया स्कूल की अनमोल ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विक्टोरिया स्कूल की अनमोल ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से जीनीयस इंटरनैशनल स्कूल रोपड़ में करवाए गए राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो मुकाबलों में स्थानीय विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल टांडा की 5वीं कक्षा की विद्यार्थी अनमोल कौर ने 18 से 20 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ-साथ फ्लैग बैलट भी जीती।

Advertisements

इस अवसर पर अनमोल कौर, उसके अभिभावक और अध्यापकों को बधाई देते हुए स्कूल के डायरेक्टर जी.एस मुल्तानी व नीरू मुल्तानी ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलों का अपना महत्व है इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधकों ने अनमोल को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर स्कूल कोऑर्डिनेटर सिमरन कौर के अलावा स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here