
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सिख धर्म के संस्थापक पहले गुरू श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सुनहरे मौके को और यादगारी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की इन पहलकदमियों में एक विशेष कदम है कि जिस भी गांव को गुरू साहिबान की चरन छोह प्राप्त होने का सौभाग्य मिला है, उनकी बेहतरी के लिए सरकार खास ध्यान दे।

गत दिनों डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने इसके तहत गांव कांगड़ कोठी को एक करोड़ की ग्रांट जारी की। इस स्पैशल फंड को गांवों के नवनिर्माण कार्यों में लगाया जाएगा। इस राशि को गांव, पंचायत, इंटरलाक वाली गलीयों, पार्क, जिम, स्टेडियम, क्मयूनिटी हॉल, पक्की फिरनी, सीवरेज, छप्पड़ों, स्ट्रीट लाईटें, बस स्टैंड. स्कूलों, डिस्पैंसरी, आंगनबाड़ी तथा पंचायत घर जहां भी जरूरत महसूस होती है- वहीं विकास/सुधार कार्यों के लिए प्रयोग कर सकती है।
डा. राज ने इस मौके पर इक्ट्ठे हुए गांव वासियों को बहुत बधाई दी कि उनके गांव को तथा इसी कारण हमारे हल्के को श्री गुरू नानक देव जी का आशीर्वाद मिला है तथा यह हमारे अच्छे भाग्य हैं कि हम यहां के निवासी हैं। डा. राज ने कहा कि हम एक बहुमुल्य मौके पर गांव की नुहार बदलेंगे तथा अपने गुरू साहिबान की याद को यह सुंदर गांव समर्पित करेंगे। उन्होंने इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया कि वह श्री गुरू नानक देव जी के 550वें जन्मदिन को समर्पित साल भर चलने वाले समागमों के साथ-साथ इस शुभ मौके को और यादगार बनाने के लिए खास प्रयास कर रहे हैं।











