कैप्टन ने ब्रह्ममहिंद्रा को सौंपी स्थानीय निकाय की कमान और सिद्धू को बनाया बिजली मंत्री

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव के बाद कैबिनेट की हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते 4 कैबिनेट मंत्रियों को छोड़ बाकी सभी के विभागों में तबदीलियां की हैं। इनमें सबसे बड़ा फेरबदल कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विभाग में किया गया है।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने उन्हें स्थानीय निकाय से हटाकर बिजली मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है जबकि अपने सबसे करीबी कैबिनेट मंत्री ब्रह्ममहिंद्रा को स्थानीय निकाय की कमान दी है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही कैप्टन द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव के संकेत दे दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here