Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म करने के आरोप में पाखंडी बाबा पीर कासिम...

नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म करने के आरोप में पाखंडी बाबा पीर कासिम गिरफ्तार

teacher-raped-student-school-village-hoshiarpur-punjab-india

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के अधीन रामबन जिले में खुद को पीर बाबा बताने वाले एक पाखंडी का सच तब सामने आया जब 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी गर्भवती हो गई। पाखंडी पीर को पुलिस ने एक नाबालिग लडक़ी से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार 8 जून को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मामला प्रकाश में तब आया जब तेरह वर्षीय किशोरी के घरवालों को उसके गर्भवती होने की बात पता चली।

Advertisements

पुलिस के बयान के अनुसार गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि, पचास वर्षीय आरोपी पीर कासिम गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसे पुलिस ने बनिहाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here