Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur इंस्पैक्टर तलविंदर ने संभाला थाना सिटी प्रभारी का कार्यभार

इंस्पैक्टर तलविंदर ने संभाला थाना सिटी प्रभारी का कार्यभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। पुलिस विभाग द्वारा थाना प्रभारियों के किए गए तबादलों के तहत इंस्पैक्टर तलविंदर कुमार को थाना सिटी प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर पदभार संभालने दौरान इंस्पैक्टर तलविंदर कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में अमन एवं शांति बनाए रखने के साथ-साथ अपराधियों पर काबू पाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि एस.एस.पी. जे. इलनचेलियन के मार्गदर्शन एवं निर्देशों पर नशे की रोकथाम के लिए विशेष कार्य किया जाएगा ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके और समाज का वातावरण भी साफ सुथरा बन सके। इससे पहले वह अमृतसर में ट्रैफिक इंचार्ज के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे तथा इंस्पैक्टर तलविंदर होशियारपुर में सिटी ट्रैफिक इंचार्ज के तौर पर सेवा कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here