Friday, October 23, 2026
Home Education सेंट सोल्जर: फार्मेसी इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने किया यूनिवर्सिटी स्थानों पर...

सेंट सोल्जर: फार्मेसी इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने किया यूनिवर्सिटी स्थानों पर कब्जा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बी-फार्मेसी और एम.फार्मेसी के परिणामों में सेंट सोल्जर फार्मेसी इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने यूनिवर्सिटी स्थानों पर कब्जा किया है।

Advertisements

इसके बारे में बताते हुए कॉलेज प्रिंसिपल अमरपाल सिंह ने कहा कि बी-फार्मेसी के 6वें सैमेस्टर की काजल वर्मा ने 8.68 एसजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान, बी-फार्मेसी दूसरे सैमेस्टर की रेशमा ने 8.72 एसजीपीए से यूनिवर्सिटी में 6वां स्थान, एम-फार्मेसी दूसरे सैमेस्टर में अमन शर्मा, अंकुश चौहान और सोनप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में 8.23 एसजीपीए के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार परिणाम पर सभी यूनिवर्सिटी टॉपर्स और कॉलेज मैनेजमेंट को चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और प्रो. चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा बधाई दी गई। श्री चोपड़ा ने कहा कि कॉलेज में पिछले कई वर्षों से यूनिवर्सिटी के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज द्वारा डी-फार्मेसी का कोर्स भी सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here