
इंदौरा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अजय शर्मा। बजरंग दल इन्दौरा प्रखंड एवं विश्व हिन्दू परिषद ने इन्दौरा, कुँडसा एवं चुहड़पुर श्मशानघाट में पौधा रोपण किया। जिसमें कांग्रेस के युवा नेता ध्रुव कटोच, इन्दौरा वेलफेयर कमेटी के सुरेश कटोच, दिव्य हिमाचल के बिट्टू, दैनिक जागरण के रमन कुमार, भाजपा के रज्जाक अली आदि गणमान्य भी उन के साथ रहे।


इस दौरान उपस्थितजनों ने लोगों से अपील की कि अपनी आने वाली पीढिय़ों को बेहतर वातावरण एवं स्वस्थ्य जीवन प्रदान करने के लिए पौधारोपण करें और उनकी देखभाल करके पेड़ों को बड़ा होने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण मुहिम को जारी रखा जाएगा। क्योंकि, बरसात के दिनों में पौधे जल्दी बढ़ते हैं और इन्हीं से धरती के आंचल को हरा भरा एवं पौषणयुक्त रखा जा सकता है।











