
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/ जतिंदर प्रिंस। शहर के घंटाघर इलाके में निर्माणाधीन दुकान का बनेरा (बादरा) गिरने से उसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।


जानकारी अनुसार राज मिस्त्री सुरिंदर सिंह पुत्र रत्न सिंह निवासी आलोवाल नजदीक बुल्लोवाल, मिठुन कुमार पुत्र धमेंद्र कुमार निवासी असलामाबाद होशियारपुर जोकि इमारत की दूसरी मंजिल पर काम कर रहे थे कि अचानक बनेरा गिर गया और मिस्त्री व मजदूर मलवे सहित नीचे जामुन बेच रहे लोगों पर आकर गिरे।

इसमें मिस्त्री व मजदूर के अलावा भाजपा नेता अमित आंगरा के पिता सतपाल आंगरा के पिता जोकि जामुन खरीद रहे थे वे तथा जामुन बेच रहे बृज पाल पुत्र मोती चंद, सतपाल पुत्र उमर खां निवासी शास्त्री नगर नजदीक भगवान वाल्मीकि मूर्ति, मुकेश पुत्र भगवान सिंह घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने मलवे से निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।












