Wednesday, October 28, 2026
Home Education सेवा भारती ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर बस्सी बजीद को वाटर कूलर किया...

सेवा भारती ने सर्वहितकारी विद्या मंदिर बस्सी बजीद को वाटर कूलर किया भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सर्वहितकारी विद्या मंदिर गांव बस्सी बजीद में सेवा भारती होशियारपुर की तरफ से बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। इस मौके पर सेवा भारती के प्रधान बी.के. भारद्वाज के साथ संस्था सदस्य दर्शन कौशल, के.के. शर्मा, नरेश सोढी व बी.डी. भानू भी मौजूद थे। इस अवसर पर श्री भारद्वाज ने बताया कि हरियाना-जनौड़ी मार्ग पर स्थित यह स्कूल शिक्षा की रोशनी फैलाकर इलाके के बच्चों को शिक्षित कर रहा है।

Advertisements

जिसके लिए स्कूल प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र हैं। शिक्षा के चिराग से रोशन हुए बच्चे पूरे समाज में अपनी रोशनी फैला रहे हैं और अपने पैरों पर खड़ा होने के काबिल बन रहे हैं। बच्चों की सहूलत के लिए सेवा भारती द्वारा यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चे स्वच्छ एवं ठंडा जल पी सकें।

इस मौके पर प्रधानाचार्य तृप्ता देवी ने बताया कि कंडी क्षेत्र में पड़ते इस स्कूल से पढ़े बच्चे जहां आज सरकारी नौकरियां कर रहे हैं वहीं भारतीय सेना, नेवी तथा मर्चेंट नेवी में भी कार्यरत हैं, जोकि स्कूल के लिए बहुत ही मान वाली बात है। उन्होंने वाटर कूलर भेंट करने के लिए सेवा भारती का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापिक रुप रानी, शिवानी, हरदीश कौर, मनप्रीत कौर, परमिंदर कौ, स्वीटी, मोहन सिंह धामी, कमेटी सदस्य अमरजीत सिंह, प्रवीण चंद्र कौशल, एम.बी. खन्ना, दीपक प्रभाकर आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here