भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर महिलाओं में उत्साह: रीना जेटली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा की सदस्यता अभियान बड़ी तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और मातृ शक्ति इसमें बड़े उत्साह से काम कर रही है। उक्त विचार पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना जेटली ने होशियारपुर में सदयस्ता कैम्प में कहे।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी के नेतृत्व में भाजपा कार्यलय के बाहर लगाए गए सदयस्ता अभियान में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मैडम जेटली ने कहा कि घर परिवार का कोई भी सदस्य भाजपा का सदस्य बनने न रह जाए। इसकी चिंता प्रत्येक महिला को करनी है।

Advertisements

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू सेठी के नेतृत्व में लगाया कैंप

इस मौके पर मैडम मीनू सेठी ने कहा कि महिलाओं का इस सदयस्ता अभियान के लिए उत्साह देखते ही बनता है।सभी बहनें-माताएं भाजपा परिवार से जुड़ कर गौरव महसूस कर रही है। जिस महिला शक्तिकरण की बात भाजपा ने की उसे हर हाल में पूरा किया जा रहा है। इसलिए भारी संख्या में महिलाएं भाजपा को सदयस्ता ले रही है।

इस मौके पर प्रभारी व पार्षद राकेश सूद, होशियारपुर महिला मोर्चा प्रभारी चंद्रलेखा शर्मा, अर्चना जैन, नीति तलवाड़, सविता सूद, कविता परमार, नरिंद्र कौर, सुनीता दुआ, रीना, त्रिशला शर्मा, आदर्श कपिला, दविंदर सूरी, रजनी सैनी, सुषमा, मंजू सैनी, आशा, अनीता, अमरजीत रमन, गुरदेव कौर, कमलेश, कुलवंत कौर, अशुमा आनंद, कविता जोशी, रेखा एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here