
राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़), पलक। राजस्थान के सीकर जिले में एक भियानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जहां शादी वाली कार को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दुल्हन की मौत हो गई है और दुल्हा गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके के बटरनाऊ गांव में रघुवीर जाट के घर पर बुधवार सुबह खुशी का माहौल था। उनका बेटा नरेंद्र दुल्हन लेकर आ रहा था।

गांव से करीब 15 किमी दूर दूल्हे नरेंद्र और उसकी नई नवेली दुल्हन खुशबू उर्फ रेखा की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दुल्हन खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर जब दुल्हन के गांव ताजिया खेड़ा पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।











