Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur रेंज अधिकारी स्व. विजय कुमार की याद में लगाई त्रिवेणी

रेंज अधिकारी स्व. विजय कुमार की याद में लगाई त्रिवेणी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रेंज अधिकारी स्व. विजय कुमार की बरसी पर वन विभाग बस्सी जाना में त्रिवेणी लगाई गई। इस मौके पर डी.एफ.ओ. महाजन एवं रेंज अधिकारी श्रीराम ने विशेष तौर से पहुंचकर स्व. विजय कुमार की पत्नी एवं बच्चों के हाथों से उनकी याद में त्रिवेणी लगवाई।

Advertisements

इस दौरान परिवार ने अधिकारियों से अपील की कि वे स्व. विजय कुमार के जो भत्ते रुके हुए हैं उन्हें जारी करवाया जाए और बेटी को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंधी उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा तथा जो भी प्रोसैस होगा किया जाएगा। इस मौके पर नेहरु युवा केन्द्र से अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह खीवा इत्यादि गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here