Tuesday, October 6, 2026
Home Education चौधरी बलबीर सिंह स्कूल में प्रिंसीपल रंजना ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

चौधरी बलबीर सिंह स्कूल में प्रिंसीपल रंजना ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। चौधरी बलबीर सिंह पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल प्रिंसीपल रंजना आनंद ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस दौरान स्कूल कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, मैनेजर डा. अरविंद कुमार और सचिव प्रिं. डी.एल. आनंद की ओर से स्कूल के निदेशक प्रिं. राजिंदर सिंह ने सभी को बधाई संदेश दिया। संदेश में उन्होंने कहा कि एक शिक्षा संस्थान के तौर पर हमारी यह जिम्मेवारी है कि विद्यार्थियों को एक काबिल और अच्छा नागरिक बना कर उन्हें देश और समाज की सेवा के लिए उद्यत करें।

Advertisements

स्कूल मैनेजिंग कमेटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए विद्यार्थियों व समाज की भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रिं. रंजना आनंद ने कहा कि आजादी का यह दिवस सैकड़ों कुर्बानियों के बाद मिला है और हम सब की जिम्मवारी है कि आजादी की रक्षा और देश की मजबूती के लिए पूरी तनदेही से कार्य करें। इस दौरान स्कूल के अध्यापक और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here