
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। थाना गढ़दीवाला की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके 84 पेटियां अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए ए.एस.आई. अनिल कुमार ने बताया कि रवि उर्फ आकाश पुत्र राज कुमार निवासी वार्ड न. 8 वाल्मीकि मोहल्ला थाना गढ़दीवाल के खिलाफ अवैध शराब का कारोबार करने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रवि के घर छापेमारी करके 84 पेटियां अवैध शराब बरामद की लेकिन आरोपी रवि पुलिस पार्टी को देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












