
-पता चला है कि कांग्रेस का समर्थन करने वाले नेता के पास है आर.एस.एस. की जिम्मेदारी-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इन चुनावों में सोशल मीडिया बहुत ही अहम रोल अदा कर रहा है। परन्तु कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से किसी का समर्थन करना या विरोध करना कितना भारी पड़ सकता है ऐसी उदाहरणें आए दिन सामने आती रहती हैं। एक तरफ होशियारपुर में जहां भाजपा प्रत्याशी तीक्ष्ण सूद के पक्ष में कार्यकर्ता दिन रात एक करके चनाव प्रचार में लगे हैं वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग अलग-अलग नामों से फेसबुक आई-डी बनाकर लोगों से किस प्रत्याशी के हक में वोट करेंगे व कौन जीतेगा जैसे सर्वे करने में लगे हैं। होशियारपुर नाम से आई-डी पर आई-डी बनाने वाले ने पूछा है कि आप इस बार किसकी सरकार चाहते हैं तो उसमें कई लोगों ने अपने विचार दिए। इसी दौरान एक विचार ऐसे व्यक्ति का भी आया जो भाजपा नेता का भाई होने के साथ-साथ यह भी पता चला है कि उनके पास आर.एस.एस. की अहम जिम्मेदारी भी है ने कांग्रेस की स्पोर्ट कर दी। सर्वे में सवाल पूछने वाले ने ए- तीक्ष्ण सूद (भाजपा), बी-परमजीत सचदेवा (आप) तथा सी-सुन्दर शाम अरोड़ा (कांग्रेस) की फोटो लगाकर सवाल पूछा। इसके जवाब में भाजपा नेता के भाई ने सी लिखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। जिससे साफ है कि भाजपा ऊपर से भले ही एक दिखती हो, परन्तु कहीं न कहीं अंदर से अभी भी कड़वाहट उतनी ही है। हालांकि इस सीट को लेकर भाजपा ने पूरा जोर लगा रखा है, परन्तु जब सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की बातें जनता के बीच पहुंचेंगी तो लोगों को यह समझने में देर नहीं लगेगी कि गुटबाजी में उलझे भाजपा नेता व कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। ऐसे में भाजपा की विरोधी पार्टियों को लाभ मिलना तय है। पता चला है कि सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के भाई द्वारा कांग्रेस का समर्थन किए जाने के बाद भाजपा के भीतर एक बार फिर से घमासान छिड़ गया है तथा बात हाईकमान तक पहुंचाने की बात भी सुनने को मिल रही है। अब जब कि पंजाब में अकाली-भाजपा प्रत्याशी रिकार्डतोड़ विकास कार्यों और भविष्य की विकासशील योजनाओं को लेकर पहुंच रहे हैं तो ऐसे में इस तरह के वाक्य क्या असर कर सकते हैं यह बात सभी समझ सकते हैं। राजनीतिक माहिरों का मानना है कि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को चुनाव के समय में अपनी कड़वाहट मिटाकर फिलहाल अधिक से अधिक सीटें जीतने की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।












