
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हल्का होशियारपुर से भाजपा उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए विकास कार्यों का जनता पर बहुत प्रभाव है और लोग चाहते हैं कि वह यहां के विधायक बनकर शेष रहते विकास कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ यहां पर और प्रोजैक्ट लाकर यहां की खुशहाली को और बढ़ाएं। यह बात भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री रणजीत सिंह राणा ने तीक्ष्ण सूद के हक में चुनाव प्रचार करते हुए कही। राणा ने कहा कि तीक्ष्ण सूद होशियारपुर से बड़ी जीत दर्ज करेंगे और अन्य पार्टियों, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा और समस्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी, क्योंकि जनता यहां का विकास चाहती है और जनता ने तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि शहर में 100 प्रतिशत सीवरेज, साफ पीने वाले पानी के लिए 80 से अधिक ट्यूबवैल, समस्त सडक़ं का नवीनीकरण तथा अन्य जरुरी सुविधाओं को बहाल करवाकर तीक्ष्ण सूद ने यहां के विकास को चार चांद लगाए हैं तथा भविष्य में भी यहां के विकास के देखते हुए जनता उन्हीं के हक में वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और विकास केवल तीक्ष्ण सूद ही करवा सकते हैं, क्योंकि भाजपा की नीतियां देश व इलाके को विकास की तरफ अग्रसर करने वाली हैं और भाजपा उन पर खरा भी उतर रही हैं। इसलिए जनता होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी।












