Thursday, October 29, 2026
Home National साहित्यकार डा. शैलेन्द्र शर्मा को कवि दिनकर रत्न अवार्ड से किया गया...

साहित्यकार डा. शैलेन्द्र शर्मा को कवि दिनकर रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

बछवाड़ा/बेगूसराय(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम निवासी साहित्यकार एवं कवि डा. शैलेन्द्र शर्मा त्यागी को राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्र कवि दिनकर रत्न से सम्मानित किये जाने पर इलाके के लोगो में हर्ष का माहौल है। सम्मान मिलने पर साहित्यकार, कवि, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने डा. त्यागी को बधाई दी है।

Advertisements

बताते चले कि डा. त्यागी को उपरोक्त सम्मान विगत 23 सितंम्बर को उत्तरप्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय दिनकर सेवा संस्थान के बैनर तले राष्ट्रीय कवि संगम समारोह के दौरान उ.प्र के केन्द्रीय मंत्री प्रमोद तिवारी के द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान के दौरान उन्हे प्रस्सति पत्र, पाग, शौल से सम्मानित किये जाने पर स्थानीय साहित्यकार एवं कवि आचार्य लक्ष्मी दास, विद्यासागर ब्रह्मचारी, देवनीति राय, अवधेश कुमार, प्रभाकर कुमार राय, राणा कुमार सिंह, सत्यजीत कुमार सोनु, अमिय कश्यप, अरूण कुमार राय आदि लोगों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here