Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु ट्रैनिंग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर...

सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु ट्रैनिंग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर को करवाएं रजिस्ट्रेशन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एस.डी.एम. कार्यालय भगत सिंह चौंक मुख्य तहसील में सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु ट्रैनिंग सैंटर खोला गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.डी.एम. मेजर अमित सरीन ने बताया कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर यह सैंटर शुरू किया जा रहा है तथा इसके लिए 28 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक एंट्रेंस टैस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की जाएगी।

Advertisements

ट्रैनिंग प्राप्त करने वाले इच्छुक उम्मीदवार किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएट होने चाहिए। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 50 रूपये की मामूली फीस रखी गई है। कोर्सों संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह कोर्स 45 दिनों का होगा जिसमें 2 घंटे की सॉफ्ट स्किल क्लासेज लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के लिए 120 सीटें निर्धारित की गई हैं तथा इच्छपक उम्मीदवार जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here