Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur किक बॉक्सिंग मुकाबलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

किक बॉक्सिंग मुकाबलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। पिछले दिनों संगरूर में हुए राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग मुकाबलों में वैद क्रॉसफिट क्लब अहियापुर के चार खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीत कर इलाके तथा जिले का नाम रोशन किया है। क्लब में आशू वैद तथा मोहिन वैद के नेतृत्व में आयोजित विशेष सम्मान समारोह दौरान समाज सेवक गगन वैद ने मैडल जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों तथा कोच पुशविंदर गोल्डी को सम्मानित किया।

Advertisements

इस दौरान कोच पुशविंदर गोल्डी ने बताया कि क्लब में ट्रेनिंग लेने वाले स्कूलों ने मेधावी खिलाडिय़ों में से अंडर 14 वर्ग में सुशांत , कुणाल तथा दीक्षा ने तथा अंडर 17 वर्ग में कविश ने स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ साथ राष्ट्रीय खेलों में अपना स्थान बनाया है तथा यह खिलाड़ी पंजाब टीम की ओर से खेलेंगे। इस दौरान गगन वैद ने खिलाडिय़ों को सम्मानित करते नेशनल खेलो के लिए सख्त मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस दौरान किरनदीप कौर, लवी वैद, सुभाष चंद्र, राजीव कुमार, यशपाल भाटिया, नवदीप सिंह, चेतन इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here