राज्य स्तरीय कुश्ती मुकाबलों में अर्शप्रीत ने स्वर्ण व चेतना ने हासिल किया रजत पदक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। पंजाब सरकार की तरफ से चलाए गए अभियान मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत रोपड़ में अंडर-14 लड़कियों के कुश्ती मुकाबले आयोजित करवाए गए। जिसमें होशियारपुर की 2 खिलाडिय़ों अर्शप्रीत कौर ने स्वर्ण व चेतना ने रजत पदक जीतकर होशियारपुर का इतिहास रचा है। जिले में पहली बार लड़कियों को कुश्ती मुकाबलों में हिस्सा लेने का मौका प्राप्त हुआ जिसमें अर्शप्रीत कौर व चेतना ने पदक जीतकर अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन किया।

Advertisements

-जिले में लड़कियों की कुश्ती खेल को बढ़ावा देना खेल विभाग का सराहनीय कदम: सनुज शर्मा

जानकारी देते हुए कुश्ती कोच सनुज शर्मा ने बताया कि जिले में लड़कियों के लिए कुश्ती खेल को बढ़ावा देना खेल विभाग का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के अभिभावक जागरूक होकर आज अपनी बच्चियों को इस खेल में आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लड़कियों की कुश्ती खेल को लेकर अभी लोगों में ज्यादा जागरूकता नहीं है लेकिन, इन खिलाडिय़ों के परिणाम से जल्द ही लोग जागरूक होंगे और अपनी बच्चियों को लडक़ों के समान अधिकार देकर आगे लाएंगे।

उन्होंने शहरवासियों से संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियां लडक़ों के मुकाबले में कम नहीं हैं बल्कि लडक़ों से भी एक कदम आगे हैं इसलिए, उन्हें मौका प्रदान करना चाहिए क्योंकि वह अपनी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर उन्होंने अर्शप्रीत व चेतना की हौंसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here