Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur माडर्न अस्पताल में लगाया हड्डियों का जांच कैंप, डा. अमित ने दी...

माडर्न अस्पताल में लगाया हड्डियों का जांच कैंप, डा. अमित ने दी सेवाएं

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में माडर्न अस्पताल नजदीक सरकारी कालेज चौक में हड्डियों की जांच की फ्री जांच कैंप लगाया गया। इस मौके पर डा. अमित मित्तल ने करीब 50 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाई दी। इस दौरान उन्होंने मरीजों को हड्डियों की मजबूती एवं बीमारियों संबंधी जागरुक करते हुए खान-पान पर विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।

Advertisements

इस अवसर पर अस्पताल के डायरैक्टर डा. अनूप कुमार ने कहा कि माडर्न अस्पताल की तरफ से समय-समय कैंप लगाकर मानवता की सेवा का कदम उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि डा. अमित द्वारा लोगों को हड्डियों से संबंधित बीमारियों की रोकथाम एवं ईलाज के लिए जागरुक करने हेतु जो कदम उठाया गया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल मानव सेवा ही नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर सेवाएं प्रदान कर रहा है। कैंप के समापन पर डा. अमित ने सभी मरीजों एवं अस्पताल के डायरैक्टर डा. अनूप व टीम सदस्यों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here