Thursday, October 29, 2026
Home Crime अवैध शराब की भट्ठी सहित 3 काबू

अवैध शराब की भट्ठी सहित 3 काबू

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी. गौरव गर्ग के निर्देशों पर थाना बुल्लोवाल में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत तीन व्यक्तियों को अवैध शराब का कारोबार करते हुए गिरफ्तार किया है।

Advertisements

जानकारी देते हुए थाना बुल्लोवाल पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पज्जोदत्ता में एक कोठी की आढ़ में देसी शराब बनानकर उसे बेचने का काम किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने कार्रवाई को अंजाम दिया जिसपर उन्होंने कोठी से चलती भट्ठी सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए थाना मुख्य इंस्पैक्टर सुल्लखन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिसमें अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान भुपिंदर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी बहराम थाना भोगपुर जिला जालंधर, मंगत राम पुत्र बहादुर सिमंह निवासी बूटरा थआना करतारपुर जिला जालंधर तथा सोनू पुत्र बख्शी राम निवासी गांव पज्जोदत्ता को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here