Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir पाक की नापाक हरकत से लोग सकते में, लगातार हो रही गोलाबारी

पाक की नापाक हरकत से लोग सकते में, लगातार हो रही गोलाबारी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पाकिस्तान ने भारत-पाक सीमा रेखा के अंतर्गत साथ लगते जिला पुंछ के क्षेत्र में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मेंढर, शाहपुर, केरनी भारतीय सेक्टर में सैन्य चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। सीमावर्ती जिले के अंतर्गत भारतीय सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग किया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना व रेंजर्स ने छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर अग्रिम सेना चौकियों को निशाना बनाया व रिहयाशी गांवों में मोर्टार दाग लोगों में खौफ पैदा किया जा रहा है व भारतीय क्षेत्र में बड़े नुकसान की फिराक में हैं। पाकिस्तान द्वारा की जा रही गोलाबारी शाम करीब चार बजे से जारी है। हालांकि पाकिस्तान की इस गोलाबारी से जानमाल का किसी को भी नुकसान होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
वहीं, भारतीय सेना के जांबाज जवानों की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की गोलाबारी से स्थानीय लोगों में काफी दहशत बनी हुई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here