पंजाब सरकार महिलाओं के उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के उत्थान व उनके सर्वांगीण विकास को लेकर तत्पर है व महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध है। यह विचार उद्योग व वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में बनने वाले वन स्टाप सैंटर की ईमारत का नींव पत्थर रखते हुए रखे। इस दौरान उनके साथ जिलाधीश ईशा कालिया व एस.एस.पी. गौरव गर्ग भी विशेष तौर पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चियों की भलाई के लिए चलाया जा रहा वन स्टाप सैंटर सरकार का एक बेहतरीन प्रयास है, जिसमें महिलाओं व लड़कियों को जरुरत पडऩे पर नि:शुल्क कानूनी, मैडिकल, पुलिस, सामाजिक व मानसिक सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

Advertisements

-सिविल अस्पताल में 37 लाख रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले वन स्टाप सैंटर की ईमारत का रखा नींव पत्थर

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि 37 लाख 70 हजार रुपए की लागत से यह ईमारत सिविल सर्जन के आवास के नजदीक बनाई जा रही है जो कि 31 मार्च 2020 तक बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्थायी तौर पर यह सैंटर वर्ष 2018 से सिविल अस्पताल के अंदर प्राइवेट सर्जिकल वार्ड से चल रहा है, जिसमें अभी तक 231 जरुरतमंद महिलाओं व लड़कियों को कानूनी, मैडिकल, पुलिस आदि सहायता मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस सैंटर में सहायता प्राप्त करने आने वाली महिलाओं व लड़कियों की काउंसलिंग व उनके पुर्नवास के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।

– कहा, जरुरतमंद महिलाओं व लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रहा है वन स्टाप सैंटर

कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा ने कहा कि सरकार का ओर से महिलाओं की मदद के लिए हैल्प लाइन नंबर 181 शुरु किया गया है जो कि 24 घंटे सेवाएं देता है। उन्होंने कहा कि वन स्टाप सैंटर में काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा जिला होशियारपुर के अलग-अलग इलाकों में जाकर सैंटर के उद्देश्य व इस सैंटर में मुुहैया की जाती सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जागरुक किया जाता है, जो कि विभाग का प्रशंनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि नई इमारत बनने के बाद यह सैंटर यहां शिफ्ट हो जाएगा और पक्के तौर पर स्थापित होने के बाद जिले की जरुरतमंद महिलाएं व लड़कियों को यहां नि:शुल्क सहायता प्राप्त हो सकेगी जो कि इस वर्ग के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं से जुड़े मुद्दे पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए व प्राथमिकता के आधार पर इन मामलों का हल किया जाए।

इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम बलवीर राज सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नन्दा, सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह, सहायक सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला प्रोग्राम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, डा. सैलेश, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्मवीर बाली के अलावा पार्षद व अलग -अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here