
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों पर एक विशेष लेक्चर आयोजित किया गया, जिस दौरान छात्रों को ट्रैफिक नियमों, रोड साइंन, ट्रैफिक कानून तथा लाइसेंस नियमों संबंधी जानकारी दी गई। साइंस अध्यापक गुरप्रीत सिंह सहोता ने छात्रों को अलग-अलग ट्रैफिक चिन्ह ओर उनके महत्व के बारे में जानकारी दी।


ऐसे ही अध्यापिका रेनू बाला ने छात्रों को सडक़ पर चलने तथा वाहन चलाने के नियमों, रोड लेनज ओर ट्रैफिक लाइटों के लाल, पीले तथा हरे रंग के बारे विस्तृत जानकारी दी। लेक्चर के अंत में प्रिंसिपल रुपिंदरजीत सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया।












