Saturday, October 10, 2026
Home Crime भाजपा नेता तलवाड़ के कार्यालय के समीप गन प्वाइंट पर कैमरी कार...

भाजपा नेता तलवाड़ के कार्यालय के समीप गन प्वाइंट पर कैमरी कार लूटी, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। होशियारपुर के चो बांध गांव बस्सी गुलाम हुसैन मार्ग पर गन प्वाइंट पर कैमरी कार लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए थाना सदर पुलिस प्रभारी जी.एस. सेखों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि चो बांध गांव बस्सी गुलाम हुसैन मार्ग पर भाजपा नेता संजीव तलवाड़ के कार्यालय के पास एक कार की लूट हुई है।

Advertisements

दोस्त के साथ सूद डॉग फार्म में कुत्ता देखकर लौट रहा था मुकेरियां के गांव मुरादपुर जट्टां का परवीन

उन्होंने बताया कि लूट का शिकार हुए परवीन कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी मुरादपुर जट्टां, मुकेरियां ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ अपने किसी रिश्तेदार की कैमरी कार (एच.पी.-28, ए-3512, रंग सफेद) में सवार होकर होशियारपुर के सूद डॉग फार्म में कुत्ता देखने आया था। जब वह वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे लौट रहा था तो उक्त स्थान पर अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका और गनप्वाइंट पर कार लूट कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पता चला है कि लुटेरों ने इस वारदात से पहले किसी का मोबाइल भी लूटा था, जिस संबंधी जांच जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. जगदीश राज अत्री भी थाना सदर पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here