Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur लक्खी गिलजियां ने गांव चौहाना के खिलाड़ियों को भेंट की स्पोर्ट्स किटें

लक्खी गिलजियां ने गांव चौहाना के खिलाड़ियों को भेंट की स्पोर्ट्स किटें

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। यूथ अकाली नेता सरबजीत सिंह विक्की के नेतृत्व में बेट इलाके के गांवों में खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स किटें वितरित करने की मुहिम के तहत गांव चौहाना में आयोजित एक समागम दौरान युवाओं को स्पोट्र्स किटें भेंट की गई।

Advertisements

सरपंच रणजीत सिंह व सरबजीत सिंह विक्की के नेतृत्व में आयोजित एक समागम दौरान मुख्य मेहमान पूर्व कमिश्नर तथा सदस्य पी.ए.सी. लखविंदर सिंह लक्खी गिलजियां ने यूथ क्लब के सदस्यों को वॉलीबाल तथा क्रिकेट की स्पोट्र्स किटें भेंट करते हुए युवाओं को नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी तथा खेलों में रूचि दिखाने के लिए कहा।

इस दौरान लक्खी गिलजियां ने यूथ नेता सरबजीत सिंह विक्की की ओर से शुरू की गई इस मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, विक्की, अजायब सिंह, बलविंदर सिंह प्रधान इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here