Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur 17 दिसंबर को गांव नंगल ईशर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी संत बाबा...

17 दिसंबर को गांव नंगल ईशर में श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी संत बाबा ज्वाला सिंह जी की बरसी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा जवाला सिंह हरखोवाल वालों की वार्षिक बरसी के उपलक्ष्य में गांव नंगल ईशर में एक समागम का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

जानकारी देते हुए समाचार पत्र दैनिक भास्कर होशियारपुर के ब्यूरो चीफ परमिंदर सिंह बरियाना सहित प्रबंधकों ने बताया कि हरखोवाल वाले संत बाबा ज्वाला सिंह की बरसी के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर 2019 को गांव नंगल ईशर में संत बाबा मंजीत सिंह हरखोवाल वालों की अगवाई में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से सुबह 9:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया था तथा 17 दिसंबर दिन मंगलवार को श्री अखंड पाठ जी के भोग डाले जाएगे। परमिंदर सिंह बरियाना ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़चढ़ कर इस समागम में उपस्थित होकर संतों महापुरूषों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here