Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur नववर्ष के उपलक्ष्य में समाज सेवी दंपत्ति ने जरुरतमंदों को कंबल किए...

नववर्ष के उपलक्ष्य में समाज सेवी दंपत्ति ने जरुरतमंदों को कंबल किए भेंट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के मोहल्ला कमालपुर के समाज सेवी अमरजीत सिंह शर्मा तथा उनकी धर्म पत्नी अनीता शर्मा की तरफ से जरुरतमंदों को नववर्ष तथा लोहड़ी के शुभ अवसर पर कंबल भेंट किए गए। उनके द्वारा पहले भी समाजिक कार्यों जैसे कि आर्थित तौर पर कमजोर विद्यार्थियों को किताबें, कापियां, फीस तथा वर्दिया आदि वितरित की जाती है और जरुरतमंद लड़कियों की शादी में सहयोग अन्य समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान डाल रहे हैं।

Advertisements

इस मौके पर उन्होंने सभी को नववर्ष, लोहड़ी तथा मकर संक्रांति की बधाई भी दी। इस अवसर पर शंकुलता देवी, आशा रानी, शारदा, मंजू, अंजली, उर्मिला रानी, कुलजीत कौर, विनय खन्ना, शिवम शर्मा, डा. प्रवीण रानी, ओम प्रकाश, बृज भूषण, बाल किशन, सूरज बंश अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here