
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीराम योग शिक्षा संस्कार शाला के छात्रों ने सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती मनाई। युवामण्डल के संयोजक योगाचार्य डा.तुलसी राम साहू ने बताया कि नेताजी ने स्वतंत्रता संघर्ष के लिए भारतियों को प्रेरित किया।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की फोटो पर पुष्पमाला पहनाकर कार्यक्रम शुरू करते हुए उनकी जीवनी के बारे में बताते हुए कहा की वह एक देश भक्त थे। इसलिए हमें उनके विचारों को अपने जीवन के बारे में अपनाने चाहिए। इस अवसर पर संस्कार शाला के छात्र भी उपस्थित रहे।












