Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur कच्चे क्वार्टर: शनि मंदिर से पैसे चुराता व्यक्ति काबू, माफी मांग छुड़ाई...

कच्चे क्वार्टर: शनि मंदिर से पैसे चुराता व्यक्ति काबू, माफी मांग छुड़ाई जान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के मोहल्ला कच्चे क्वार्टर में शनिदेव मंदिर में चोरी करते एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा। लोगों ने उसकी अच्छी खबर ली और व्यक्ति द्वारा भविष्य में ऐसा न करने पर माफी मांगते हुए जान छुड़ाई गई।

Advertisements

जानकारी के अनुसार ठाकुर लक्की ने बताया कि आज 18 फरवरी 2020 दिन मंगलवार को सायं करीब 6 बजे उन्हें मोहल्ला कच्चे क्वार्टर के नजदीक शनिदेव मंदिर के पास टैंट हाऊस के दुकानदार का फोन आया कि मंदिर में कोई व्यक्ति पैसे चुरा रहा है। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को पकड़़ लिया तथा उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी हुए पैसे बरामद हुए।

जिस पर लोगों द्वारा पकडक़र उसकी अच्छी धुनाई की गई। इस दौरान व्यक्ति ने भविष्य में ऐसी गलत न करने की बात कहते हुए जान छुड़ाई। बताया जा रहा है पकड़ा गया व्यक्ति गांव मेघोवाल का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here