एन.आर.आई. के साथ मारपीट के आरोप में प्रिंसदीप सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने एक एनआरआई से मारपीट करने के आरोप में एक नौजवान समेत 5/6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी की पहचान प्रिंसदीप सिंह संधू निवासी दसूहा के रूप में हुई है।

Advertisements

पुलिस को दिए अपने बयान में गुरिंदर सिंह पुत्र सरदारा सिंह निवासी वार्ड नं. 14 अहियापुर ने बताया कि वह इंग्लैंड में पिछले 17 साल से रह रहा है और अकसर अपने माता-पिता को मिलने इंडिया आता रहता है। गुरिंदर इस साल 26 जनवरी को इंग्लैंड से अपने घर आया था।

जिसने 8 फरवरी को वापिस इंग्लैंड जाना था। 1 फरवरी को वह अपने पड़ोस में रहते लडक़े जसकरण सिंह व गुरकीरत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर घुमने चला गया कि जब वह गली का मोड़ मुड़े तो एक सविफ्ट कार में कोई करीब 5-6 अज्ञात नौजवान उतरे और गुरिंदर, जसकरण और गुरकीरत पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और शोर मचाने पर हमलावर अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। इस हमले में गुरिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे पड़ोसी वरिंदर सिंह ने सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए उसे जालंधर के किसी नीजी अस्पताल में रेफर कर दिया गुरिंदर जालंधर के एक नीजी अस्पताल में 2 दिन जेरे इलाज रहा तथा उसे बाद में पता चला कि उस पर और उसके साथियों पर हमला करने वाला प्रिंसदीप सिंह संधू निवासी दसूहा है और जसकरण व गुरकीरत के साथ आपसी रंजिश के चलते अज्ञात साथियों की मदद से उसने जानलेवा हमला किया था।

टांडा पुलिस ने गुरिंदर सिंह के बयानों के आधार पर प्रिंसदीप सिंह संधू निवासी दसूहा व उसके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here