
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। थाना माडल टाऊन पुलिस के एस.आई. हंस राज पुलिस पार्टी सहित थाने में मौजूद थे कि ए.एस.आई. सुखदेव सिंह चौकी इंचार्ज पुरहीरा ने सूचना दी कि शमशान घाट चौक भीम नगर के पास उन्होंने एक मोटरसाइकिल नं पी.बी 07 ए.जी. 9520 मार्का स्पलैडर जिस पर 2 मोने नौजवान सवार थे। जिनमें से एक मौके से फरार हो गया।

जिस पर ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने पी.सी.आर. मुलाजिमों की मदद से उस व्यक्ति को काबू किया। जिसका नाम अश्विनी कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नं 523 गली नं 2 मोहल्ला कमालपुर होशियारपुर है।
जिससे 29 पत्ते कैप्सूल कुल 696 नशीले कैप्सूल बरामद हुए और दूसरे का नाम राजीव कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी पुरहीरा होशियारपुर है जोकि फरार हो चुका है। जिसको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












