Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर की बच्चियों ने फाइनल में प्रवेश करके...

अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर की बच्चियों ने फाइनल में प्रवेश करके रचा इतिहासः डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महिला अंडर-15 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की बच्चियों ने सेमीफाइनल में इतिहास रचते हुए लुधियाना को हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाए जा रहे अंतर जिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए सेमीफाइनल मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उन्होंनें बताया कि होशियारपुर की सारी टीम 28.3 ओवरों में 92 रन बनाकर आउट हो गई। होशियारपुर की ओर से एक बार फिर भूमिका शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन, मनप्रीत ने 12 रन तथा प्रतिका ने 11 रनों का योगदान दिया। लुधियाना की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रतिका जैन व सरिता चौधरी ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 35 ओवरों का 93 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी लुधियाना की टीम होशियारपुर की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी तरह बिखर गई तथा पूरी टीम 22.4 ओवरों में केवल 46 रन ही बना सकी।

Advertisements

होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए उपकप्तान अन्नया ठाकुर व अंशिका ने 3-3 विकेट तथा काशवी राणा ने 2 विकेट व कप्तान ध्रुविका सेठ ने लुधियाना के 1 खिलाड़ी को आउट किया। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंनें बताया कि होशियापुर का फाइनल मुकाबला अमृतसर के साथ खेला जाएगा। होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, अमित ठाकुर, अरविंद सूद, जतिंदर सूद, साहब दियाल, मनोज ओहरी, डा. अवनीश ओहरी, आशोक भंडारी, डा. राजकुमार सैनी, गौरव वालिया, डा. आदर्श सेठी आदि समूह एसोसिएशन अधिकारियों ने टीम को फाइनल में प्रवेश करने के लिए बधाई दी।

होशियारपुर की इस बड़ी जीत पर टीम की कोच दविंदर कौर कल्याण, मुख्य एचडीसीए कोच दलजीत सिंह, महिला सहायक कोच निकिता कुमारी, जिला सहायक कोच दलजीत धिमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा तथा जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप ने टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई देते हुए आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर नरेश कालू, सतप्रीत साबी, दीपक कुमार, अतुल ठाकुर, सुरभि, अंजलि, शिवानी, पूजा, निरंका, सुहाना, वंशिका आदि वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here