Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur विधायकों व नेताओं ने की जनता करफ्यू को सफल बनाने की अपील

विधायकों व नेताओं ने की जनता करफ्यू को सफल बनाने की अपील

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर चौधरी, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा व औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि वे 22 मार्च को अमल में लाए जाने वाले जनता कफ्र्यू को पूर्ण रूप से सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Advertisements

उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे 22 मार्च को अपने घरों में ही रहें और अनावश्यक कार्य के लिए घरों से बाहर न निकलें। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए डाक्टर, पुलिस विभाग, पत्रकार तथा अन्य अनिवार्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जो दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके लिए बतौर कृतज्ञता सायं 5 बजे अपने घरों के बाहर तालियां, घंटियां इत्यादि बजाएं और उनका धन्यवाद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here